Rail News। मुंबई के पालघर स्टेशन के पास शुक्रवार को बिजली के तार (ओएचई) टूटने के कारण रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। इस घटना के चलते दर्जनों ट्रेनें घंटों देरी से चलीं, जिनमें कोटा आने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनें भी शामिल हैं। यात्रियों को स्टेशन और ट्रेनों में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
मुंबई-अमृतसर स्वर्ण मंदिर मेल (12904) बोरीवली स्टेशन से करीब 5:30 घंटे की देरी से रवाना हुई। इसके आज सुबह लगभग 11 बजे कोटा पहुंचने की संभावना है, जो अपने निर्धारित समय से 4 घंटे अधिक है।
इसी तरह, मुंबई-जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12955) 2 घंटे 45 मिनट की देरी से रवाना होकर बोरीवली में अटक गई। वहां से यह ट्रेन कुल 6 घंटे की देरी से आगे बढ़ी। इसके सुबह 11:30 बजे कोटा पहुंचने की उम्मीद है, यानी 3:30 घंटे की देरी से।
वहीं, बांद्रा-बरौनी अवध एक्सप्रेस (19037) भी 4 घंटे की देरी से रात 2:15 बजे रवाना हुई। इसके दोपहर 2 बजे कोटा पहुंचने की संभावना है, जो डेढ़ घंटे की देरी है।
इसके अलावा, मुंबई-दिल्ली दूरंतो (22209) भी 2 घंटे 15 मिनट की देरी से रवाना हुई और इसके सुबह 11:30 बजे कोटा पहुंचने की संभावना है, यानी डेढ़ घंटे की देरी से।
ट्रेनें लेट होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्री नीलेश शर्मा ने बताया कि बार-बार पूछने पर भी ट्रेन चलने के सही समय की जानकारी नहीं दी जा रही थी, जिससे यात्रियों की परेशानी और बढ़ गई। गर्मी और अनिश्चितता के माहौल में यात्रियों को घंटों स्टेशनों पर इंतजार करना पड़ा।
#रेलयातयात #ट्रेनलेट #मुंबई #पालघर #ओएचईफेलियर #स्वर्णमंदिरमेल #जयपुरसुपर #अवधएक्सप्रेस #दुरंतो #कोटा #यात्रीपरेशानी
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.