नंद किशोर मीणा फिर बने कोटा स्टेशन डायरेक्टर

नंद किशोर मीणा फिर बने कोटा स्टेशन डायरेक्टर

कोटा: नंद किशोर मीणा को एक बार फिर कोटा स्टेशन का डायरेक्टर बनाया गया है। उनकी यह नियुक्ति प्रतिनियुक्ति पर की गई है। मीणा 31 मई 2023 को रिटायर हो गए थे और संभवत: शनिवार को दोबारा से अपना कार्यभार संभाल सकते हैं।

विवादों में रहे हैं मीणा:

मीणा अपने पहले कार्यकाल में अपने चैंबर में आए दिन स्टेशन कर्मचारियों का जन्मदिन धूमधाम से मनाने के कारण चर्चा में रह चुके हैं। उनके चैंबर में बर्थडे पार्टी के कई फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुए थे।

हनुमान प्रसाद मीणा की जगह लेंगे:

मीणा यहां हनुमान प्रसाद मीणा की जगह लेंगे। हनुमान को अब भोपाल में सहायक मंडल परिचालन प्रबंधक के पद पर लगाया गया है। हनुमान ने कोटा में 4 नवंबर 2023 को ही स्टेशन डायरेक्टर का पदभार संभाला था।

#नंदकिशोरमीणा #कोटास्टेशन #स्टेशनडायरेक्टर #प्रतिनियुक्ति #हनुमानप्रसादमीणा #चैंबर #बर्थडेपार्टी #सोशलमीडिया #वायरल #विवाद

G News Portal G News Portal
291 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.