राष्ट्रीय फुले ब्रिगेड ने दिखाई हरी झंडी: 11वीं डाक कांवड़ यात्रा हरिद्वार के लिए रवाना

राष्ट्रीय फुले ब्रिगेड ने दिखाई हरी झंडी: 11वीं डाक कांवड़ यात्रा हरिद्वार के लिए रवाना

जयपुर।  वैदवाड़ा वार्ड नंबर 51 स्थित श्री राम मंदिर, बाघ वाले हनुमान जी परिसर से 11वीं डाक कांवड़ यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। राष्ट्रीय फुले ब्रिगेड राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष दिनेश चंद्र सैनी ने स्वयं उपस्थित होकर कांवड़ यात्रियों को शुभकामनाओं सहित विदा किया।

पंडित महेश चंद्र शर्मा द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई। इस दौरान सभी कांवड़ यात्रियों को सावधानीपूर्वक यात्रा करने और सुरक्षित वापसी की सलाह भी दी गई। यह डाक कांवड़ यात्रा 20 जुलाई 2025 को हरिद्वार से पवित्र गंगाजल भरकर सुबह 4:00 बजे प्रस्थान करेगी और 23 जुलाई 2025 को वापस श्री राम मंदिर, बाघ वाले हनुमान जी, खराट रोड पर पहुंचकर शिवलिंग का जलाभिषेक व चरणामृत किया जाएगा।

इस 11वीं डाक कांवड़ यात्रा में कुल 62 भक्त शामिल हुए, जिनमें सुगंधी, लक्ष्मीनारायण, भीमसिंह, विक्रम, मोंटी, श्यामलाल, रामफल, मोनू, विनोद, भीमसिंह सैनी, विष्णु सैनी, गोपाल सैनी, विजेंद्र, राहुल सैनी, रिंकू सैनी, नरेश चंद सैनी, समयसिंह सैनी, गोपाल, पिंटू सैनी, विक्रम सैनी, मुकेश सैनी, लब्बू गहलोत सैनी, गोपाल सैनी, रामबाबू सैनी, गौरव सैनी, अनिल सैनी, मनोज सैनी, ऋषि सैनी, हरकेश सैनी, पप्पू सैनी, मुनेश सैनी, नवल सैनी, गोकुल सैनी, बालकृष्ण सैनी, पीतम सैनी, बाबू सैनी, कारू सैनी, रिंकू सैनी, शेरी सैनी, भोलू सैनी, गोलू सैनी, शेरसिंह सैनी, रामू सैनी, जीतू सैनी, मोहनसिंह सैनी, मोनू मोंटू, रम्मू और समय सैनी सहित दर्जनों भक्तगण शामिल हैं।

यह यात्रा धार्मिक आस्था और उत्साह का प्रतीक है, जिसमें भक्त कठिन यात्रा कर भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं।

#डाककांवड़यात्रा #हरिद्वार #राष्ट्रीयफुलेब्रिगेड #जयपुर #धार्मिकयात्रा #कांवड़ #जलाभिषेक #दिनेशचंद्रसैनी

G News Portal G News Portal
77 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.