जयपुर। राजस्थान को जल्द ही अपना नया मुख्य सचिव (Chief Secretary) मिलने वाला है। केंद्र सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के वरिष्ठ अधिकारी वी. श्रीनिवास की सेवाएं राजस्थान सरकार को लौटा दी हैं। इसके साथ ही, वी. श्रीनिवास का राजस्थान का नया मुख्य सचिव बनना लगभग तय हो गया है। हालांकि, अभी औपचारिक नियुक्ति आदेश का इंतजार है।
माना जा रहा है कि 1989 बैच के वरिष्ठ अधिकारी श्रीनिवास सोमवार को राजस्थान में पदभार संभाल सकते हैं। वे मुख्य सचिव पद के अन्य दावेदार अधिकारियों से वरिष्ठता में भी ऊपर हैं।
यह अटकलें तब तेज हो गई थीं जब श्रीनिवास ने गुरुवार को दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात की थी। मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद ही राज्य सरकार ने केंद्र को प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत मंत्रालय के सचिव वी. श्रीनिवास को वापस बुलाने का प्रस्ताव भेजा था, जिसके आधार पर केंद्र सरकार ने उन्हें रिलीव कर दिया।
आईएएस वी. श्रीनिवास ने अपनी आधी से अधिक सेवा केंद्र सरकार में बिताई है। वह करीब 20 साल तक प्रतिनियुक्ति पर रहे हैं और उन्होंने मंत्रालय में उप सचिव के रूप में कार्य किया है। केंद्र से रिलीव होने से पहले, श्रीनिवास ने दिल्ली में शुक्रवार को ई-गवर्नेंस 2026 के लिए राष्ट्रीय पुरस्कारों के नामांकन की बैठक ली थी।
श्रीनिवास केंद्र सरकार में कई महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दे चुके हैं।
वह प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग के सचिव और पेंशन व पेंशनर्स के कल्याण विभाग के सचिव रहे।
उन्हें डीओपीटी का अतिरिक्त प्रभार भी मिला था।
उन्होंने विदेश मंत्रालय, कपड़ा मंत्रालय और संस्कृति मंत्रालय में भी काम किया है।
जब वह दिल्ली AIIMS में डिप्टी डायरेक्टर थे, तब उन्होंने डिजिटल-AIIMS प्रोजेक्ट की शुरुआत की थी।
उन्होंने आईएमएफ वाशिंगटन में एडवाइजर के रूप में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी काम किया है।
जन्म: 1 सितंबर 1966 को तेलंगाना में हुआ।
शिक्षा: उन्होंने हैदराबाद की ओस्मानिया यूनिवर्सिटी से केमिकल इंजीनियरिंग में बीटेक और एमटेक किया।
सफलता: उन्होंने महज 22 साल की उम्र में आईएएस परीक्षा पास कर ली थी।
कैडर: वह राजस्थान कैडर के अधिकारी हैं।
राजस्थान में कार्य: राज्य में उन्होंने बोर्ड ऑफ रेवेन्यू, राजस्थान टैक्स बोर्ड, बजट व योजना विभाग, स्वास्थ्य-विज्ञान विभाग सहित कई विभागों में सचिव पद पर कार्य किया है।
#IASVSrinivas #राजस्थान_मुख्य_सचिव #RajasthanCS #भजनलाल_शर्मा #IAS_सफलता #प्रशासनिक_फेरबदल #RajasthanGovernment #NewChiefSecretary #वी_श्रीनिवास
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.