जयपुर/जैसलमेर। राजस्थान को आज एक बड़ी रेल सुविधा मिली है। जैसलमेर से जयपुर होते हुए शकूरबस्ती (दिल्ली) के बीच चलने वाली नई स्पेशल रेलसेवा का संचालन शुरू हो गया है। रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जैसलमेर रेलवे स्टेशन से इस नई ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रेलमंत्री वैष्णव ने घोषणा की कि इस नई ट्रेन का नाम ‘स्वर्ण नगरी एक्सप्रेस’ रखा गया है। एक दिसंबर से इसका नियमित संचालन शुरू होगा।
रेलमंत्री ने इस अवसर पर जैसलमेर में बन रहे नए स्टेशन भवन का भी निरीक्षण किया।
उद्घाटन कार्यक्रम में संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, जैसलमेर विधायक छोटूसिंह, बाड़मेर सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
जैसलमेर–शकूरबस्ती उद्घाटन स्पेशल ट्रेन गुरुवार को रवाना होकर अगले दिन सुबह 04:30 बजे शकूरबस्ती पहुँचेगी।
मार्ग में ट्रेन इन स्टेशनों पर रुकेगी:
आशापुरा गोमट, रामदेवरा, फलौदी, मारवाड़ लोहावट, ओसियां, जोधपुर, मेड़ता रोड, डेगाना, मकराना, कुचामन सिटी, नावां सिटी, फुलेरा, जयपुर, दौसा, अलवर, रेवाड़ी, गुरुग्राम और दिल्ली कैंट।
गाड़ी संख्या 12249
शकूरबस्ती–जैसलमेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस
– प्रतिदिन शाम 5:10 बजे शकूरबस्ती से रवाना
– अगले दिन सुबह 09:00 बजे जैसलमेर पहुंचेगी
गाड़ी संख्या 12250
जैसलमेर–शकूरबस्ती सुपरफास्ट एक्सप्रेस
– 2 दिसंबर से प्रतिदिन शाम 5:00 बजे जैसलमेर से रवाना
– अगले दिन सुबह 09:30 बजे शकूरबस्ती पहुंचेगी
दोनों दिशाओं में यह ट्रेन ऊपर बताए गए सभी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
ट्रेन में कुल 16 कोच लगाए गए हैं—
01 फर्स्ट एसी
01 सेकंड एसी
02 थर्ड एसी
06 स्लीपर
04 साधारण श्रेणी
01 पॉवर कार
01 गार्ड कोच
वर्तमान में जयपुर से दिल्ली होते हुए कई दिशाओं की 15 ट्रेनें संचालित होती हैं, जिनमें 10 नियमित ट्रेनें हैं।
अब स्वर्ण नगरी एक्सप्रेस के नियमित शुरू होने से जयपुर–दिल्ली रूट पर यात्रियों को एक और कनेक्टिविटी का फायदा मिलेगा।
#RajasthanNews #JaisalmerExpress #SwarnNagriExpress #JaipurDelhiTrain #IndianRailways #AshwiniVaishnaw #RailwayUpdate #GoodNews #Jaisalmer #JaipurNews
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.