हिंडौन। हिंडौन शहर में मानवता को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। बरगमा रोड स्थित अग्रसैन कॉलोनी में एक निर्दयी मां नवजात शिशु को शौचालय में कपड़ों में लपेटकर छोड़ गई। गनीमत रही कि समय रहते लोगों की नजर पड़ गई और नवजात की जान बच गई।
स्थानीय लोगों ने शौचालय में नवजात शिशु को देख तुरंत कोतवाली थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए नवजात बालिका को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे पूरी तरह सुरक्षित और स्वस्थ बताया है।
कोतवाली थाना अधिकारी महेंद्र सिंह चौधरी ने बताया कि अग्रसैन कॉलोनी में विष्णु सोनी पुत्र महादेव सोनी के मकान में बने शौचालय में कपड़ों में लिपटा हुआ नवजात शिशु मिला था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
“नवजात बालिका को सुरक्षित जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। डॉक्टरों के अनुसार बच्ची स्वस्थ है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और शिशु को छोड़ने वाली महिला की पहचान के प्रयास जारी हैं।”
फिलहाल पुलिस आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
#HindaunNews
#AgarsainColony
#नवजातबालिका
#मानवता_शर्मसार
#KotwaliPolice
#DistrictHospital
#WomenAndChild
#RajasthanNews
#BreakingNews
#HindiNews
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.