Tonk: बरोनी पुलिस ने अवैध बजरी खनन के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अवैध बजरी से लदे दो ट्रकों को जब्त किया और चालकों को गिरफ्तार किया है।
यह कार्रवाई टोंक एसपी विकास सागवान और एएसपी बिजेंद्र सिंह भाटी के निर्देशन में की गई। पिपलू डीएसपी अरविंद कुमार के निकट सुपरविजन में गठित पुलिस टीम ने इसे अंजाम दिया। इस अभियान में एचसी राम रतन, एफसी रामप्रसाद और भगवान सहाय ने अहम भूमिका निभाई।
पुलिस ने ट्रक चालकों रमेश गुर्जर और मनीष गुर्जर, जो जुनिया थाना घाड़ के निवासी हैं, को मौके पर गिरफ्तार किया। उनके खिलाफ एमएमआरडी एक्ट (माइनिंग मिनरल्स डेवेलपमेंट रेगुलेशन एक्ट) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
बरोनी थाना अधिकारी मानवेंद्र सिंह ने मीडिया को बताया कि पुलिस अवैध बजरी खनन के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इस सफलता के साथ पुलिस ने यह स्पष्ट संदेश दिया है कि खनन माफिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
पुलिस अधिकारियों ने आम जनता से भी अपील की है कि वे अवैध खनन की सूचना पुलिस को दें ताकि इस समस्या को जड़ से समाप्त किया जा सके।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.