कोटा। रतलाम-आगरा फोर्ट हल्दीघाटी एक्सप्रेस (19817-18) अब कोटा-सवाईमाधोपुर रेलखंड स्थित अरनेठा स्टेशन पर भी रुकेगी। रेलवे बोर्ड द्वारा इसके आदेश जारी किए गए हैं। इसके ठहराव की तारीख की घोषणा जल्द की जाएगी।
क्षेत्रवासियों की मांग पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा रेल मंत्री से इसकी सिफारिश की थी। ट्रेन के ठहराव की खबर आते ही क्षेत्रवासियों ने बिरला का आभार जताते हुए खुशी जाहिर की है।
उल्लेखनीय है कि रतलाम से आते समय कोटा में इस ट्रेन का समय रोज शाम 5.10 और आगरा फोर्ट से सुबह 5.10 है।
#हल्दीघाटी_एक्सप्रेस #अरनेठा #कोटा #ओम_बिरला #रेलवे
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.