कोटा | कोटा रेल मंडल के दीगोद-कल्याणपुरा खंड के बीच सोमवार को एक बड़ा तकनीकी व्यवधान सामने आया। यहाँ बिजली आपूर्ति करने वाला ओएचई (Overhead Equipment) तार अचानक टूट गया, जिससे रेल यातायात प्रभावित हुआ।
तार टूटने की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। तत्काल प्रभाव से सोगरिया से टावर वैगन को मौके पर रवाना किया गया। रेलवे के तकनीकी दल ने युद्ध स्तर पर कार्य करते हुए टूटे हुए विद्युत तारों की मरम्मत की और आपूर्ति बहाल की।
इस तकनीकी खराबी के कारण गुना-कोटा पैसेंजर ट्रेन बीच रास्ते में ही अटक गई। ओएचई लाइन ठीक होने तक ट्रेन करीब आधे घंटे तक खड़ी रही, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लाइन क्लियर होने के बाद ही ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया जा सका।
#RailwayNews #KotaRailway #OHELineFault #GunaKotaTrain #IndianRailways #WestCentralRailway #TrainDelay
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.