करौली, – नादौती थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर बड़ी मात्रा में अवैध देशी शराब जब्त की है।
थानाधिकारी वीर सिंह गुर्जर ने सोमवार शाम 7:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि मय जाप्ता (पुलिस टीम) द्वारा लोकल एवं स्पेशल एक्ट की कार्रवाई करते हुए यह गिरफ्तारी की गई। ढहरीया मोड़, बालाखेड़ा के पास आम सड़क से आरोपी अंगूर पुत्र मलखान मीना, निवासी झारोटी, पुलिस थाना भुसावर, जिला भरतपुर को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध देशी शराब के 95 पव्वे जब्त किए हैं। नादौती पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ यह कार्रवाई क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने के प्रयासों का हिस्सा है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
#अवैधशराब #नादौतीपुलिस #गिरफ्तारी #कानूनव्यवस्था #करौलीपुलिस #राजस्थानपुलिस #अपराधनियंत्रण
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.