एक फेरा और चलेगी साबरमती-बनारस कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन, चैन पुलिंग में 40 लाख जुर्माना

एक फेरा और चलेगी साबरमती-बनारस कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन, चैन पुलिंग में 40 लाख जुर्माना

कोटा। श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ के चलते रेलवे ने महाकुंभ मेला स्पेशल ट्रेन साबरमती-बनारस एक्सप्रेस का एक फेरा और बढ़ाया है।

गाड़ी संख्या 09453 साबरमती से 22 फरवरी को सुबह 11 बजे रवाना होकर अगले दिन शाम 4 बजे बनारस पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09454 बनारस से 23 फरवरी को शाम 7.30 बजे रवाना होकर तीसरे दिन रात 12.30 बजे साबरमती पहुंचेगी।

रास्ते में यह ट्रेन महेसाणा, पालनपुर, आबूरोड, पिंडवाड़ा, फालना, रानी, मारवाड़, ब्यावर, अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर, आगरा फोर्ट, टूंडला, इटावा, गोविंदपुरी, फतेहपुर, प्रयागराज (वाया प्रयागराज रामबाग) तथा ज्ञानपुर रोड स्टेशनों पर भी ठहरेगी।

इस ट्रेन में 1 सेकंड एसी, 5 थर्ड एसी, 14 द्वितीय शयनयान, 2 साधारण श्रेणी व 2 एसएलआर सहित कुल 24 कोच होंगे।

चैन पुलिंग में 40 लाख जुर्माना

कोटा। पश्चिम-मध्य रेलवे ने पिछले 10 महीने में अनधिकृत चैन पुलिंग करते 10 हजार 391 यात्रियों को पकड़ा। आरपीएफ ने इनसे 40 लाख एक हजार 708 रुपए जुर्माना वसूला।

#महाकुंभमेला #स्पेशलट्रैन #साबरमती #बनारस #चैनपुलिंग #जुर्माना #पश्चिममध्यरेलवे

G News Portal G News Portal
171 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.