रवांजना डूंगर पुलिस ने साइबर ठगी के दो आरोपियों को धर दबोचा, लोगों से ऑनलाइन सट्टे में निवेश कराकर करते थे ठगी।
रवांजना डूंगर, 16 मई। पुलिस थाना रवांजना डूंगर ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए ऑनलाइन सट्टेबाजी के एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, तेजसिंह पुत्र पप्पू लाल मीना, निवासी सांखली और एक विधि से संघर्षरत बालक ग्राहकों को टेलीग्राम चैनल के माध्यम से ऑनलाइन सट्टे में रुपए निवेश करने और उसे दोगुना करने का झांसा देते थे। उनकी बातों में आकर लोग बड़ी संख्या में पैसा लगाते थे, जिसके बाद आरोपी रकम लेकर फरार हो जाते थे।
रवांजना डूंगर थाना पुलिस ने तकनीकी सूचना और गुप्त सूत्रों के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 04 एंड्राइड मोबाइल फोन और 6200 रुपए नगद बरामद किए हैं।
पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में पता लगाने की कोशिश कर रही है, जो इस गोरखधंधे में शामिल हैं। पुलिस का मानना है कि इस गिरोह ने कई लोगों को अपना शिकार बनाया है और उनसे लाखों रुपए की ठगी की है।
इस घटना के बाद पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे ऑनलाइन सट्टेबाजी और लॉटरी के चक्कर में न पड़ें और किसी भी अनजान व्यक्ति के कहने पर ऑनलाइन निवेश न करें।
पुलिस की इस कार्रवाई से साइबर अपराधियों में हड़कंप मच गया है।
#साइबर_ठगी #ऑनलाइन_सट्टेबाजी #गिरफ्तार #रवांजना _डूंगर_पुलिस #सतर्क_रहें_सुरक्षित_रहें
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.