सवाई माधोपुर: पुलिस थाना मानटाउन ने ऑनलाइन साइबर ठगी करने वाले एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। यह कार्यवाही "साइबर शील्ड" अभियान के तहत की गई है।
आरोपी नाबालिग सोशल मीडिया पर अपनी पहचान छुपाकर इंस्टाग्राम और फेसबुक पर फ्री फायर गेम की आईडी बनाने के विज्ञापन डालता था। वह ग्राहकों को व्हाट्सएप पर फर्जी नाम पते से आईडी बनाकर अपनी बातों में फंसाता था और ऑनलाइन फ्री फायर गेम की आईडी बेचने के नाम पर उनसे ठगी करता था।
पुलिस ने आरोपी के पास से एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी जब्त किया है। नाबालिग के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस की आमजन से अपील:
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सोशल मीडिया पर प्राप्त होने वाले विभिन्न प्रलोभन मैसेज और लिंक पर क्लिक करने से बचें। साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें या https://cyberpolice.nic.in पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराएं अथवा नजदीकी पुलिस स्टेशन पर शिकायत दर्ज करावें।
#साइबरठगी #ऑनलाइनधोखाधड़ी #गिरफ्तारी #नाबालिग #फ्रीफायर #पुलिस #सवाईमाधोपुर #राजस्थानपुलिस #साइबरशील्ड
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.