"ऑपरेशन स्मैक आउट": नादौती में ग्रामीणों को स्मैक के नशे के दुष्प्रभावों से किया गया जागरूक

"ऑपरेशन स्मैक आउट": नादौती में ग्रामीणों को स्मैक के नशे के दुष्प्रभावों से किया गया जागरूक

नादौती। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुमनाराम चौधरी ने "ऑपरेशन स्मैक आउट" के तहत नादौती थाना क्षेत्र के सोप गांव में ग्रामीणों से रूबरू होकर उन्हें स्मैक के नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया। उन्होंने ग्रामीणों से स्मैक बेचने और खरीदने वालों के बारे में पुलिस को सूचना देने की अपील की।

श्री चौधरी ने ग्रामीणों को बताया कि स्मैक एक जानलेवा नशा है, जो युवाओं को बर्बाद कर रहा है। उन्होंने कहा कि स्मैक के नशे से न केवल व्यक्ति का स्वास्थ्य खराब होता है, बल्कि उसका परिवार भी बर्बाद हो जाता है। उन्होंने ग्रामीणों से स्मैक के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाने और पुलिस का सहयोग करने का आह्वान किया।

उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि स्मैक के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के बारे में पुलिस नियंत्रण कक्ष- 07464 220477, 100, 112 एवं संबंधित थाने पर सूचना दी जा सकती है।

इस अवसर पर गांव के सरपंच, पंच और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
https://youtu.be/9dgNN6w3RT8

#ऑपरेशनस्मैकआउट #स्मैक #नशा #जागरूकता #नादौती #करौली #राजस्थानपुलिस #ग सुमनारामचौधरी

G News Portal G News Portal
177 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.