गंगापुर फार्मासिस्ट को कोटा भेजने का विरोध

गंगापुर फार्मासिस्ट को कोटा भेजने का विरोध

कोटा। पश्चिम-मध्य रेलवे के मुख्य चिकित्सा निदेशक (सीएमडी) श्याम सुंदर सोमवार और मंगलवार को कोटा मंडल के दौरे पर रहे। यहां पर श्याम सुंदर ने कोटा, सवाईमाधोपुर और गंगापुर रेलवे अस्पतालों का निरीक्षण किया और मरीजों से बातचीत की।

गंगापुर में रेलवे एम्पलाइज यूनियन ने श्याम सुंदर के सामने फार्मासिस्ट को कोटा भेजने का विरोध किया। यूनियन उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन ने श्याम सुंदर को अवगत कराया कि गंगापुर में फार्मासिस्ट का एक पद रिक्त है, इसके बाद भी एक पद को अस्थाई रूप से कोटा ले जाया गया है। फार्मासिस्टों की कमी के चलते यहां दवाइयां बांटने में परेशानी हो रही है। दवाइयों की दो में से एक ही खिड़की खुल रही है।

जैन ने श्याम सुंदर को बताया कि वहीं दूसरी ओर कोई मरीज नहीं आने पर भी कोटा स्थित लोको डिस्पेंसरी को जबरन खोला हुआ है। आदेश होने के बाद भी इसे बंद नहीं किया जा रहा। अगर यह डिस्पेंसरी बंद होती है तो इसके स्टॉफ को गंगापुर लगाया जा सकता है। जैन ने बताया कि इसके अलावा गंगापुर में गायनिक नहीं होने, एक पद नर्सिंग स्टाफ का एवं एक पद एंबुलेंस चालक का भी खाली है।

ज्ञापन देने वालों में यूनियन के सहायक मंडल मंत्री हरिप्रसाद मीणा, लोको शाखा सचिव प्रकाश शर्मा, शाखा सचिव राजेश चाहर तथा महाराज सिंह सैनी आदि पदाधिकारी थे।

हैशटैग: #रेलवे #गंगापुर #फार्मासिस्ट #विरोध #कोटा #अस्पताल #सीएमडी #ज्ञापन #कर्मचारी_यूनियन

G News Portal G News Portal
346 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.