अवैध वसूली के आरोप में चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर

अवैध वसूली के आरोप में चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर

भरतपुर: डीग जिले में अवैध वसूली के आरोप में एक चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर किया गया है। बहज चौकी इंचार्ज प्रेमचंद शर्मा पर अवैध वसूली का आरोप है, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

वायरल वीडियो में चौकी इंचार्ज समेत कुछ पुलिसकर्मी अवैध वसूली की रकम का हिसाब-किताब करते नजर आ रहे थे। वीडियो में पुलिसकर्मी नोट गिनते हुए भी दिखाई दे रहे थे।

वीडियो सामने आने के बाद डीग एसपी राजेश मीणा ने बहज चौकी इंचार्ज प्रेमचंद शर्मा को लाइन हाजिर कर दिया है। उक्त मामले की जांच जारी है।

#अवैधवसूली #पुलिस #लाइनहाजिर #भ्रष्टाचार #राजस्थानपुलिस #डीग

G News Portal G News Portal
126 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.