डीग: डीग के भरतपुर रोड पर गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। एक बारात में शामिल कार बाइक और फिर एक श्वान को बचाने की कोशिश में पलटकर सड़क किनारे पानी से भरे गहरे गड्ढे में जा गिरी। इस हादसे में दूल्हे के मामा और भाई समेत 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, अलवर के झारेडा से मूंडपुरी से किरावली के गांव सांथा बारात जा रही थी। कार में 8-9 लोग सवार थे। डीग से निकलते समय रात करीब 8 बजे भरतपुर रोड पर सामने से आ रही बाइक और फिर एक श्वान को बचाने के चक्कर में गाड़ी अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गई।
हादसे में दूल्हे के मामा गिरवर सिंह और बंटू दास की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि समय सिंह (40), कानू उर्फ सरवन सिंह (26) और देवेंद्र (30) ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। शैलेंद्र (29), गुड्डू उर्फ मलखान (32), जीवन सिंह (32) और कानू उर्फ सरवन सिंह (24) गंभीर रूप से घायल हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जिला कलेक्टर उत्सव कौशल और पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीना ने भी अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
हैशटैग: #डीग #सड़कहादसा #राजस्थान #मौत #बारात #दर्दनाक #पुलिस #समाचार #भरतपुर #अलवर
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.