करौली: आज करौली के महावीरजी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन नंबर 12941 पारसनाथ एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह ट्रेन भावनगर टर्मिनल से चलकर कोटा, श्री महावीरजी, आगरा, प्रयागराज होते हुए आसनसोल जंक्शन पहुंचेगी।
ट्रेन के ड्राइवर का माल्यार्पण और मिठाई खिलाकर महावीरजी स्टेशन पर स्वागत किया गया। इससे पहले जिला अध्यक्ष और करौली विधायक दोनों का स्टेशन अधीक्षक द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर करौली भाजपा जिला अध्यक्ष शिवकुमार सैनी, करौली विधायक दर्शन सिंह गुर्जर, पूर्व जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह मीणा, दिनेश चंद सैनी, नेता प्रतिपक्ष नगर परिषद हिंडौन सिटी महामंत्री बबली, पूर्व पार्षद सुनील शर्मा चतुर्वेदी, सतबीर तिघरिया, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष अल्लानूर खा, युवा मोर्चा जिला महामंत्री भूपेंद्र सिंह गुर्जर, बंटी गुर्जर, बंटी अग्रवाल, अन्य व्यापारी गण और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
#करौली #पारसनाथएक्सप्रेस #रेलवे #हरीझंडी #स्वागत #भाजपा
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.