कोटा। कोटा रेलवे यार्ड में सोमवार को एक बंदर की वजह से ट्रेन का संचालन प्रभावित हुआ। बंदर के कूदने से ट्रेन संचालन के लिए लगाए गए बिजली के तार टूट गए, जिसके कारण कोटा-बड़ौदा पार्सल ट्रेन (19820) करीब आधा घंटा देरी से रवाना हो सकी।
यह घटना सुबह लगभग 9.30 बजे हुई। अधिकारियों ने बताया कि तार टूटने की घटना यार्ड में हुई, इसलिए मुख्य रेलवे लाइन का यातायात अप्रभावित रहा। यार्ड में तार टूटने से पार्सल ट्रेन प्लेटफॉर्म पर देरी से पहुंची।
घटना की जानकारी मिलते ही सोगरिया और कोटा की टावर वैगन टीम ने मौके पर पहुंचकर टूटे हुए तारों की मरम्मत का काम शुरू किया। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद ही ट्रेन को आगे रवाना किया गया। पार्सल ट्रेन (19820) अपने निर्धारित समय 10.15 बजे की जगह 10.45 बजे प्लेटफॉर्म से रवाना हुई।
#KotaRailway #MonkeyMenace #ParcelTrainDelayed #कोटा #बंदर #रेलवेयार्ड
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.