कोटा। भूलोन स्टेशन के पास चलती ट्रेन से एक यात्री का मोबाइल चोरी होने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद कोटा राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
मध्य प्रदेश के भिंड जिले के अशोक नगर निवासी यात्री महेश सिंह भदोरिया ने गुना स्टेशन पर रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि वह कोटा-इटावा ट्रेन (19811) से अपने घर जा रहा था। उसका आरक्षण स्लीपर कोच में था। भूलोन स्टेशन के पास अचानक उसका मोबाइल चोरी हो गया। मोबाइल कवर के अंदर आधार कार्ड, 500 रुपये नकद और पैन कार्ड भी था।
गुना से जीरो नंबरी एफआईआर मिलने के बाद, कोटा जीआरपी ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान, मोबाइल नंबर ट्रेसिंग के आधार पर पुलिस ने बारां जिले के मांगरोल स्थित बंबोरी रोड निवासी दिनेश सुमन (31) को गिरफ्तार कर लिया।
दिनेश सुमन ने मोबाइल चोरी की बात कबूल कर ली है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किया गया 15 हजार रुपये की कीमत का मोबाइल भी बरामद कर लिया है। इस कार्रवाई से ट्रेन में होने वाली चोरियों पर अंकुश लगने की उम्मीद है।
#KotaGRP #MobileTheft #TrainCrime #BhulonStation #Arrested #RailwayPolice #TheftRecovery #CrimeNews #IndianRailways #Kota
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.