सोगरिया स्टेशन पर रेलकर्मियों के वाहनों से यात्री परेशान

सोगरिया स्टेशन पर रेलकर्मियों के वाहनों से यात्री परेशान

 

कोटा। कोटा के सोगरिया स्टेशन पर रेलकर्मियों द्वारा अपने वाहन पोर्च में खड़े करने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों का आरोप है कि स्टेशन अधिकारियों से कई बार शिकायत के बावजूद इस समस्या का कोई ठोस समाधान नहीं निकल पा रहा है।

यात्रियों ने बताया कि सोगरिया स्टेशन पर रेलवे स्टाफ के लिए अलग से पार्किंग की व्यवस्था है, लेकिन इसके बावजूद कर्मचारी स्टेशन पोर्च को ही अपनी वाहन पार्किंग बना चुके हैं। ट्रेन आने के समय भीड़ बढ़ने पर इन गलत तरीके से खड़े वाहनों के कारण यात्रियों को और भी अधिक दिक्कत होती है। कई बार तो यात्रियों को अपनी ट्रेन छूटने का खतरा भी बना रहता है।

पोर्च में वाहनों की इस बेतरतीब पार्किंग को देखकर अन्य यात्री भी अपने वाहनों को आगे तक ले जाने की ज़िद करते हैं। इसी वजह से वाहन पार्किंग स्टैंड संचालक और यात्रियों के बीच आए दिन बहस होती रहती है।

मामले को लेकर अधिकारियों द्वारा दिखवाने की बात कही जा रही है।

#SogariaStation #KotaRailways #PassengerTroubles #RailwayStaff #ParkingProblem #IndianRailways

G News Portal G News Portal
156 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.