कोटा। पश्चिम-मध्य रेलवे के प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी (PCSO) मनोज गुरमुख शनिवार को कोटा मंडल के दौरे पर रहे। संरक्षा और यात्री सुविधाओं के निरीक्षण के दौरान स्टेशनों पर मिली अव्यवस्था और गंदगी को देखकर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई और मौके पर मौजूद अधिकारियों व सुपरवाइजरों को जमकर फटकार लगाई।
PCSO मनोज गुरमुख दयोदय एक्सप्रेस में लगे विशेष सैलून से सवाई माधोपुर पहुंचे। वहां उन्होंने:
स्टेशन परिसर, रनिंग रूम और रिले रूम का सघन निरीक्षण किया।
संरक्षा मानकों की जांच की और साफ-सफाई को लेकर सख्त निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान उनकी पत्नी त्रिनेत्र गणेश जी के दर्शन के लिए गईं और बाद में सैलून से ही वापस लौटीं।
शाम को जनशताब्दी एक्सप्रेस से कोटा पहुंचे PCSO ने स्टेशन और RRI (रूट रिले इंटरलॉकिंग) रूम का निरीक्षण किया। कोटा स्टेशन पर साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक नहीं मिलने पर उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि सफाई व्यवस्था में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने तुरंत व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।
निरीक्षणों का यह सिलसिला रविवार को भी जारी रहेगा। प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक (PCOM) राकेश मंडल आज सुबह 8:45 बजे तिरुअनंतपुरम-निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस से कोटा पहुंचेंगे। वे परिचालन संबंधी बारीकियों और स्टेशन प्रबंधन का जायजा लेंगे।
रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष (CRB) सतीश कुमार के अगले हफ्ते संभावित कोटा दौरे को देखते हुए मुख्यालय के सभी बड़े अधिकारी (PHODs) कोटा मंडल का रुख कर रहे हैं। इससे पहले प्रमुख मुख्य इंजीनियर (PCE) आशुतोष भी दो दिवसीय दौरे में कई कड़े फैसले ले चुके हैं। माना जा रहा है कि CRB के आने से पहले मंडल को पूरी तरह 'अप-टू-डेट' करने की कवायद चल रही है।
#RailwayNews #WCR #KotaDivision #RailwaySafety #PCSOInspection #CleanIndia #RailwayUpdate #SawaiMadhopur #KotaStation #BreakingNews
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.