पुलिस ने गांजे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया

पुलिस ने गांजे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया

भरतपुर: शहर की उद्योग नगर थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 किलो 700 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजे और 1 लाख 2 हजार 220 रुपये नकद के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने टॉटपुर के सामने कृष्ण वाटिका कॉलोनी में दबिश दी और मानवेंद्र सिंह कुन्तल पुत्र मांगीलाल जाति जाट, उम्र 32 साल को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 2 किलो 700 ग्राम गांजा और 1 लाख 2 हजार 220 रुपये बरामद किए गए।

पुलिस का कहना है कि आरोपी काफी समय से गांजे का अवैध कारोबार कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और पूछताछ कर रही है कि वह गांजा कहां से लाता था और कहां बेचता था।

#भरतपुर #पुलिस #गिरफ्तारी #गांजा #मादक_पदार्थ #एनडीपीएस_एक्ट

G News Portal G News Portal
138 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.