करौली: बैंक ऑफ बड़ौदा डिजिटल ब्रांच में तैनात सुरक्षा गार्ड दीवान सिंह राजपूत को पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कार्यों में सहयोग के लिए प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया है।
दरअसल, एक्सिस बैंक एटीएम के पास स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा डिजिटल ब्रांच में रात्रि ड्यूटी पर तैनात दीवान सिंह राजपूत ने एक्सिस बैंक एटीएम में तोड़फोड़ कर नकदी चुराने का प्रयास कर रहे बदमाश के संबंध में सबसे पहले पुलिस को सूचना दी थी। उनकी सतर्कता और तत्परता के कारण पुलिस को अपराधी को पकड़ने में मदद मिली।
पुलिस ने दीवान सिंह के सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए उन्हें सम्मानित किया है।
#करौली #पुलिस #सम्मान #सुरक्षागार्ड #दीवानसिंह #प्रशंसापत्र #अपराध #सतर्कता
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.