थाना बाटोदा पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया

थाना बाटोदा पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर जिले में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट के तहत वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई श्रीमती ममता गुप्ता, आईपीएस, पुलिस अधीक्षक, जिला सवाई माधोपुर के निर्देशानुसार चलाए जा रहे अभियानों के तहत संभव हो सकी।

थाना बाटोदा की कार्रवाई

श्री राकेश राजौरा, आरपीएस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला सवाई माधोपुर और श्री सीताराम मीना, आरपीएस, वृत्ताधिकारी बामनवास के निकटतम सुपरविजन में पुलिस थाना बाटोदा की टीम ने दिनांक 01.01.2025 को प्रकरण संख्या 56/2024 धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट थाना बामनवास में वांछित अभियुक्त छुट्टन लाल पुत्र चिरंजी लाल जाति मीना उम्र 50 साल निवासी कुआगांव, पुलिस थाना बामनवास जिला सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार किए गए अभियुक्त:

  1. छुट्टन लाल पुत्र चिरंजी लाल जाति मीना निवासी कुआगांव, पुलिस थाना बामनवास जिला सवाई माधोपुर राजस्थान

पुलिस टीम के सदस्य:

  1. श्री भरत सिंह उ०नि० थाना बाटोदा
  2. श्री लक्खीराम स०उ०नि० थाना बाटोदा
  3. श्री धर्मवीर कानि० 1180 थाना बाटोदा
  4. श्री शीशराम कानि० 1006 थाना बाटोदा

यह कार्रवाई जिले में चल रहे अपराधियों के खिलाफ अभियान का हिस्सा है और पुलिस द्वारा लगातार किए जा रहे प्रयासों का परिणाम है।

G News Portal G News Portal
780 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.