न्यू ईयर पर हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर

न्यू ईयर पर हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर

धौलपुर : नए साल के जश्न के दौरान शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने विशेष तैयारियां की हैं। पुलिस अधीक्षक सुमित मेहरड़ा ने जिले भर में पुलिस को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि 31 दिसंबर की रात जिले में ड्रिंक एंड ड्राइव और रफ ड्राइविंग की घटनाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके लिए पुलिस द्वारा सभी प्रमुख स्थानों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।

एसपी ने यह भी बताया कि इस रात को लेकर पुलिस का एक बड़ा जाब्ता तैयार रहेगा। जिले के सभी होटल, ढाबे और मनोरंजन स्थलों पर पुलिस कर्मी तैनात किए जाएंगे, ताकि कोई भी अप्रिय घटना न घटे। इसके अलावा, ड्रिंक एंड ड्राइव और रफ ड्राइविंग पर सख्ती से कार्रवाई करने के लिए इंटरसेप्टर और अभय कमांड का इस्तेमाल किया जाएगा। पुलिस की यह कोशिश होगी कि नए साल के जश्न के दौरान कोई भी व्यक्ति कानून को हाथ में न ले और किसी तरह की दुर्घटना से बचा जा सके।

धौलपुर पुलिस प्रशासन ने सभी नागरिकों से भी अपील की है कि वे सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें और अपने साथ दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें। नए साल की खुशी में किसी प्रकार की अव्यवस्था से बचने के लिए पुलिस पूरी तरह से सतर्क रहेगी।

G News Portal G News Portal
254 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.