जयपुर। राजस्थान में फोन टैपिंग और पेपर लीक के मुद्दे पर सियासत तेज हो गई है। पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने इन मुद्दों को लेकर भजनलाल सरकार पर तीखा हमला बोला है। साथ ही, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा को लेकर बड़ा बयान दिया है।
बुधवार को जयपुर में सिविल लाइन स्थित अपने आवास पर मीडिया से बातचीत में सचिन पायलट ने कहा कि राज्य सरकार के एक मंत्री ने खुद अपनी सरकार पर फोन टैपिंग के आरोप लगाए हैं, लेकिन सरकार अब तक कोई ठोस जवाब नहीं दे रही। पायलट ने कहा कि संबंधित मंत्री ने इस्तीफा दे दिया है, लेकिन सरकार ने अब तक उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है।
सरकार को देना चाहिए जवाब
सचिन पायलट ने कहा कि जब सरकार का कोई मंत्री ही यह आरोप लगा रहा है कि उसका फोन टेप किया गया है, तो यह बहुत गंभीर मामला है। सरकार किसी भी व्यक्ति की प्राइवेसी का हनन नहीं कर सकती, चाहे वह आम नागरिक हो या सरकार का कोई मंत्री। अगर कोई मंत्री सार्वजनिक रूप से इस तरह का आरोप लगा रहा है, तो सरकार को इस पर स्पष्ट जवाब देना चाहिए।
बीजेपी के अंदरूनी मामले पर टिप्पणी से बचाव
पायलट ने कहा कि यह बीजेपी का अंदरूनी मामला है कि वे अपने मंत्री पर क्या कार्रवाई करते हैं या किसे नोटिस देते हैं। उन्होंने कहा कि वे इस विषय पर टिप्पणी नहीं करना चाहते। हालांकि, उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि जो मंत्री आज भी सरकार में हैं और यह कह रहे हैं कि उनके पास फोन टैपिंग के प्रमाण हैं, तो सरकार को इस पर सदन में जवाब देना चाहिए।
#RajasthanPolitics #PhoneTapping #SachinPilot #BJP #KirodiMeena #RajasthanNews
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.