बौली। बौली में कांग्रेस कार्यालय पर सोमवार को बौली और बामनवास ब्लॉक एवं मंडल अध्यक्षों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक विधायक इंदिरा मीणा की अध्यक्षता में हुई, जिसमें कांग्रेस जिला अध्यक्ष गिर्राज सिंह गुर्जर और विधानसभा प्रभारी कृपाल सिंह मीणा भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
बैठक में आगामी 'संविधान बचाओ रैली' को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि यह 'संविधान बचाओ रैली' 25 जून को बौली में आयोजित की जाएगी। इस दौरान बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और ग्राम पंचायत स्तर पर भी बैठकें आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
इस बैठक में बामनवास व बौली ब्लॉक के अध्यक्ष और दोनों ब्लॉकों के समस्त मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे, जिन्होंने रैली की सफलता और संगठन को निचले स्तर तक मजबूत करने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया।
#बौली #कांग्रेस #संविधानबचाओरैली #इंदिरामीणा #सवाईमाधोपुर #राजनीति #बामनवास #कांग्रेसपार्टी
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.