प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना: बीमा कराने की समय-सीमा बढ़ी, किसानों को मिली राहत

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना: बीमा कराने की समय-सीमा बढ़ी, किसानों को मिली राहत

जयपुर, 11 अगस्त 2025: राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) के तहत फसलों का बीमा करवाने की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया है, जिससे किसानों को बड़ी राहत मिली है। अब गैर-ऋणी किसान 14 अगस्त तक और ऋणी किसान 30 अगस्त तक अपनी फसलों का बीमा करवा सकेंगे।

कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक राकेश कुमार अटल ने जानकारी देते हुए बताया कि किसानों को राहत देने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि में वृद्धि की गई है। इस योजना के तहत फसल ऋण लेने वाले किसान, गैर-ऋणी किसान और बटाईदार किसान भी अपनी फसलों का बीमा करवा सकते हैं।

किसानों की सुविधा के लिए आवेदन बैंकों, सीएससी (जन सेवा केंद्र), फसल बीमा ऐप और डाकघरों के माध्यम से स्वीकार किए जा रहे हैं।

जिले में अधिकृत कंपनी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया कंपनी लिमिटेड है। जिला प्रबंधक अनिल कुमार जोगी ने बताया कि प्राकृतिक आपदाओं से फसलों की सुरक्षा के लिए फसल बीमा अत्यंत महत्वपूर्ण है। किसानों की सहायता के लिए केंद्र सरकार ने हेल्पलाइन नंबर 14447 और व्हाट्सएप नंबर 7065514447 भी जारी किया है। यह पहल किसानों को अपनी फसलों को सुरक्षित करने और अनिश्चित मौसम परिस्थितियों से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करेगी।

G News Portal G News Portal
201 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.