हिंडौन सिटी (करौली), 10 जनवरी 2025: हिंडौन सिटी के रीको क्षेत्र में स्थित पंजाब नेशनल बैंक में आज दिनदहाड़े लूट की वारदात हुई। नकाबपोश बदमाशों ने कट्टे की नोक पर करीब 10 लाख रुपये लूट लिए।
सूचना मिलते ही हिंडौन नई मंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) और उप पुलिस अधीक्षक (DSP) भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए हैं। पुलिस ने आसपास के इलाकों में नाकाबंदी कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दो नकाबपोश बदमाश बैंक में घुसे और कर्मचारियों को धमकाते हुए कैश काउंटर से रुपये लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने मौके से कुछ सुराग जुटाए हैं और सीसीटीवी फुटेज खंगालने का काम शुरू कर दिया है।
हिंडौन सिटी में दिनदहाड़े हुई इस लूट की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोगों में रोष है और वे पुलिस से जल्द से जल्द लुटेरों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.