कोटा के उपहार सुपर मार्केट में बिक रही अवधि पार खाद्य सामग्री, ग्राहकों की शिकायतें

कोटा के उपहार सुपर मार्केट में बिक रही अवधि पार खाद्य सामग्री, ग्राहकों की शिकायतें

कोटा। स्टेशन रोड, भीमगंजमंडी स्थित उपहार सुपर मार्केट में अवधि पार (एक्सपायर्ड) खाद्य सामग्री बेचे जाने का मामला सामने आया है। ग्राहकों द्वारा इस संबंध में लगातार शिकायतें की जा रही हैं, जो उपभोक्ता स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा रही हैं।

रेल कर्मचारी अशोक ने बताया कि दो दिन पहले वह उपहार सुपर मार्केट से कुछ सामान खरीद कर लाए थे, जिसमें बिस्कुट के पैकेट भी शामिल थे। घर आकर जब उन्होंने बिस्कुट के पैकेट देखे, तो पाया कि उनमें से एक बिस्कुट की एक्सपायरी डेट 6 जून को ही समाप्त हो चुकी थी। इसके बावजूद वह बिस्कुट मार्केट में बेचा जा रहा था।

अशोक ने बताया कि एक्सपायर्ड बिस्कुट का पता चलने के बाद, वह वापस सुपर मार्केट गए और बिस्कुट का पैकेट बदलवाया। यह घटना सुपर मार्केट में बेची जा रही सामग्री की गुणवत्ता नियंत्रण पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

इस मामले में सहकारी होलसेल भंडार लिमिटेड द्वारा संचालित इस सुपर मार्केट की प्रतिक्रिया जानने की कोशिश की गई, लेकिन बिल पर लिखे उपहार मार्केट के बेसिक फोन नंबर पर कई बार कोशिश करने के बाद भी बात नहीं हो सकी। प्रशासन को ऐसे मामलों में तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए ताकि उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ न हो।


#कोटा #उपहारसुपरमार्केट #अवधिपारखाद्यसामग्री #एक्सपायरीडेट #उपभोक्तासुरक्षा #खाद्यसुरक्षा #शिकायत #भीमगंजमंडी #उपभोक्ताअधिकार

G News Portal G News Portal
114 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.