अवैध वसूली पर रेलवे बोर्ड अध्यक्ष सख्त, पार्किंग ठेकेदारों पर होगी कठोर कार्रवाई

अवैध वसूली पर रेलवे बोर्ड अध्यक्ष सख्त, पार्किंग ठेकेदारों पर होगी कठोर कार्रवाई

 

कोटा। रेलवे स्टेशनों पर वाहन पार्किंग ठेकेदारों द्वारा की जा रही अवैध किराया वसूली पर अब रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष सतीश कुमार ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने ऐसे ठेकेदारों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हैं।

सतीश कुमार ने अपने आदेश में स्पष्ट रूप से कहा है कि डीआरएम (मंडल रेल प्रबंधक) के पास जमीनी स्थिति जानने के लिए अपनी स्वयं की प्रणाली या तंत्र होना चाहिए। उन्हें समय-समय पर औचक या प्रत्यक्ष निरीक्षण करके स्थिति का जायजा लेना चाहिए।

यह आदेश बनारस रेलवे स्टेशन पर सामने आए एक गंभीर मामले के बाद जारी किए गए हैं। वहां एक वाहन पार्किंग ठेकेदार द्वारा 24 घंटे के लिए बाइक का 2400 रुपये और साइकिल का 1200 रुपये किराया वसूला जा रहा था, जो कि नियमों के विरुद्ध था। मामला सामने आने के बाद रेलवे ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उस ठेके को निरस्त कर दिया।


कोटा मंडल में भी आती रही हैं शिकायतें

गौरतलब है कि कोटा रेल मंडल में भी वाहन पार्किंग स्टैंड ठेकेदारों द्वारा अवैध वसूली की शिकायतें आती रही हैं। रेलवे बोर्ड अध्यक्ष के इन सख्त निर्देशों के बाद उम्मीद है कि कोटा सहित देशभर के रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को इस तरह की मनमानी वसूली से राहत मिलेगी।

#रेलवेपार्किंग #अवैधवसूली #रेलवेबोर्ड #सतीशकुमार #कठोरकार्रवाई #कोटा #रेलवेयात्री #बनारसस्टेशन

G News Portal G News Portal
142 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.