रेलवे ठेकेदार की ट्रेन से कटकर मौत, अमृत भारत योजना में भ्रष्टाचार के लगाए थे आरोप

रेलवे ठेकेदार की ट्रेन से कटकर मौत, अमृत भारत योजना में भ्रष्टाचार के लगाए थे आरोप

Rail News। बारां रेलखंड स्थित कसौली और सालपुरा स्टेशनों के बीच गुरुवार रात एक रेलवे ठेकेदार की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। छाबड़ा पुलिस ने शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं लगा पाई है कि यह आत्महत्या है या दुर्घटना।

मालगाड़ी से कटकर हुई मौत, पटरी पर दो हिस्सों में मिला शव

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक ठेकेदार का नाम बाबूलाल पुत्र भैरूलाल मालव था। वह छीपाबड़ौद के दीगोद खेड़ी गांव का निवासी था और उसने कोटा के काला तालाब क्षेत्र में भी एक मकान बनवा रखा था। पुलिस ने बताया कि बाबूलाल की मौत एक मालगाड़ी की चपेट में आने से हुई है। उसका शव पटरी पर दो हिस्सों में कटा हुआ मिला। घटना के बाद मालगाड़ी भी मौके पर खड़ी रही और शव हटाए जाने के बाद ही कोटा के लिए रवाना हुई। पुलिस ने बताया कि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह घटना आत्महत्या है या कोई दुर्घटना। जांच के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।

अमृत भारत योजना में भ्रष्टाचार के लगाए थे आरोप

मृतक बाबूलाल मालव का संबंध कोटा स्टेशन पर चल रहे 'अमृत भारत' योजना के काम से भी रहा है। बाबूलाल ने पूर्व में अधिकारियों पर ठेकेदार द्वारा उसके लाखों रुपये हड़पने का आरोप लगाया था। इसके साथ ही, उसने अमृत भारत योजना के तहत चल रहे काम में कथित घटिया सामग्री और भ्रष्टाचार की भी शिकायत की थी। बाबूलाल ने आरोप लगाया था कि अमृत भारत योजना के तहत चल रहे कई पिलर केवल तीन-तीन मीटर की गहराई तक ही खोदे गए हैं। उसने यह भी बताया था कि कंक्रीट के काम के लिए सैंपल क्यूब भी दूसरी जगह भरे जाते थे, जो गुणवत्ता में हेरफेर का संकेत देता है।

अब इस ठेकेदार की रहस्यमय परिस्थितियों में हुई मौत ने इन पुराने आरोपों को फिर से चर्चा में ला दिया है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

#कोटा #रेलवे_ठेकेदार #ट्रेनहादसा #अमृतभारतयोजना #भ्रष्टाचारकेआरोप #रहस्यमयीमौत #छाबड़ापुलिस #रेलखंड #सवाईमाधोपुर

G News Portal G News Portal
206 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.