कोटा। पश्चिम-मध्य रेलवे कर्मचारी परिषद कोटा मंडल की नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को आयोजित हुआ। स्टेशन माला रोड स्थित राम मंदिर कार्यालय में हुए इस समारोह में सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने अपने पद और गोपनीयता की शपथ ली।
शपथ लेने वालों में अध्यक्ष दिनेश शर्मा, सचिव प्रबोध बल्दुआ, कोषाध्यक्ष डीडी सैनी, कार्यकारी अध्यक्ष उपेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष डीसी यादव, उपाध्यक्ष अजय कुमार सिंह, संयुक्त सचिव नरेंद्र हाड़ा, संयुक्त सचिव प्रीतम फौजदार सिंह, तथा संगठन मंत्री ईश्वर शर्मा शामिल थे।
परिषद के संरक्षक सुधीर यादव ने सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। इस अवसर पर सभी सदस्यों ने राष्ट्र, रेलवे और कर्मचारियों के हितों में निष्ठापूर्वक कार्य करने का संकल्प भी लिया।
शपथ ग्रहण समारोह में परिषद के वर्कशॉप सचिव रामवीर सिंह, अध्यक्ष राजेश खेड़िया, देवेंद्र अवस्थी, रामकेश मरमठ, धनसिंह सैनी, हरीश मीणा और पंकज शर्मा सहित भारतीय मजदूर संघ के कई पदाधिकारी भी उपस्थित थे।
#कोटा #रेलवेपरिषद #शपथग्रहण #कर्मचारीसंघ #पश्चिममध्यरेलवे #मजदूरसंघ #कर्मचारीहित
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.