रेलवे विभागीय परीक्षा घोटाला: सीबीआई की 11 जगहों पर कार्रवाई, 6 गिरफ्तार

रेलवे विभागीय परीक्षा घोटाला: सीबीआई की 11 जगहों पर कार्रवाई, 6 गिरफ्तार

- डिप्टी सीसीएम और सीनियर डीपीओ सहित 6 गिरफ्तार

- नगद के बदले रिश्वत में लिया सोना

कोटा। विभागीय परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप में सीबीआई ने मंगलवार को मुंबई, बड़ौदा तथा अहमदाबाद सहित 11 जगहों पर छापामार कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में सीबीआई ने मुंबई पश्चिम रेलवे के उपमुख्य वाणिज्य प्रबंधक संजय कुमार तिवारी, बड़ौदा के वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी सुनील बिश्नोई, बडोदा मंडल कार्मिक अधिकारी अंकुश वासन, बडोदा उप स्टेशन अधीक्षक नीरज सिन्हा, साबरमती अहमदाबाद मंडल चिकित्सालय के नर्सिंग अधीक्षक दिनेश कुमार तथा अहमदाबाद के एक निजी व्यक्ति मुकेश मीणा को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में सीबीआई ने 650 ग्राम सोना, 5 लाख रुपए नगद, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण तथा कई आपत्तिजनक दस्तावेज भी जप्त किए हैं।

हर कर्मचारी से वसूले 4.50 लाख

एक शिकायत पर सीबीआई ने यह मामला मंगलवार को ही दर्ज किया था। इसमें हर कर्मचारी से 4 लाख 50 हजार रुपए वसूली का जिक्र है। रिपोर्ट के अनुसार सुनील विश्नोई ने संजय कुमार तिवारी से 10 ऐसे कर्मचारियों की सूची मांगी जो विभागीय परीक्षा में पास होने के लिए पैसे देने को तैयार हों। इसके बाद सुनील ने संजय के कहने पर नीरज सिन्हा और एक निजी व्यक्ति के जरिए इन कर्मचारियों से रिश्वत वसूली।

नगद के बदले लिया सोना

आरोप है कि दिनेश कुमार ने करीब 57 लाख रुपए में 650 ग्राम सोना खरीदा था। इस सोने को वह सुनिल को देने जा रहा था। इसके अलावा सीबीआई रिपोर्ट में संजय कुमार ने वडोदरा के एक ज्वेलर्स से बिना बिल के नकदी के बदले करीब 400 ग्राम सोना खरीदने के लिए संपर्क करने का भी जिक्र है। इसके अलावा संजय पर आनंद जाकर एक निजी व्यक्ति से नकद राशि भी प्राप्त करने का जिक्र है। लेन-देन का रिकॉर्ड नहीं रहने के लिए ही अधिकारियों को नगद के बजाए सोने के रुप में रिश्वत ली जा रही थी।

हैशटैग: #रेलवे_भर्ती_घोटाला #सीबीआई #गिरफ्तार #रिश्वत #सोना #मुंबई #बड़ौदा #अहमदाबाद #विभागीय_परीक्षा

G News Portal G News Portal
299 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.