रेलवे गार्डों का हैंड ब्रेक लगाने के आदेश के खिलाफ मोर्चा, मनाया काला दिवस

रेलवे गार्डों का हैंड ब्रेक लगाने के आदेश के खिलाफ मोर्चा, मनाया काला दिवस

कोटा। रेलवे गार्डों (ट्रेन मैनेजर) ने ट्रेनों में हैंड ब्रेक लगाने के रेलवे बोर्ड के नए आदेश के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। ऑल इंडिया गार्ड काउंसिल के बैनर तले कोटा मंडल के गार्डों ने सोमवार को काला दिवस मनाया। गार्डों ने काली पट्टी और रिबन बांधकर ड्यूटी की और लॉबी में एकत्रित होकर रेलवे बोर्ड के इस निर्णय के खिलाफ जमकर नारेबाजी और विरोध-प्रदर्शन किया।

काउंसिल के अध्यक्ष धर्मराज मीणा ने बताया कि स्टेशन या यार्ड में ट्रेन खड़ी होने के दौरान संरक्षा की दृष्टि से हैंड ब्रेक लगाया जाता है। अब तक यह काम पाइंट्मैन द्वारा किया जा रहा था। लेकिन रेलवे बोर्ड ने आदेश जारी किए हैं कि यह काम अब गार्ड द्वारा किया जाएगा।

धर्मराज मीणा ने बताया कि गार्ड के लिए यह काम संभव नहीं है। ट्रेन रुकने के बाद गार्ड के पास गाड़ी संचालन के जरूरी दस्तावेज और उपकरण संभालने का महत्वपूर्ण काम होता है। साथ ही इस काम को करने से गार्डों की सुपरविजन क्षमताओं पर भी विपरीत प्रभाव पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि रेलवे आज ट्रेन के हैंड ब्रेक लगाने की बात कह रही है, कल यह पटरी पर पहियों के पास लकड़ी का गुटका लगाने और जंजीर बांधने के आदेश भी दे सकती है।

धर्मराज मीणा ने कहा कि रेलवे के इस मनमाने आदेश को किसी भी कीमत पर लागू नहीं होने दिया जाएगा। जरूरी हुआ तो इसके लिए आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी। विरोध प्रदर्शन में रामसिंह मीना, वीके सिंह और जीपी शर्मा सहित कई गार्ड मौजूद थे।

#रेलवे_गार्ड #हैंड_ब्रेक #काला_दिवस #विरोध_प्रदर्शन #कोटा_मंडल

G News Portal G News Portal
221 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.