कोटा: कोटा स्थित रेलवे अस्पताल में अब रेल कर्मचारियों को दांतों की समस्याओं के लिए स्थाई चिकित्सक की सुविधा मिल गई है। पश्चिम रेलवे के दाहोद से डॉ. दीप्ति जैन का स्थानांतरण कोटा रेलवे अस्पताल में हुआ है, जिससे कर्मचारियों ने राहत की सांस ली है।
गौरतलब है कि रेलवे अस्पताल में अभी तक दांतों के इलाज के लिए संविदा पर डॉक्टरों की सेवाएं ली जा रही थीं। इनमें डॉ. स्नेहा गालव और एक अन्य डॉक्टर शामिल थे। डॉ. दीप्ति जैन की नियुक्ति के बाद अब इन दोनों संविदा डॉक्टरों को हटाया जा सकता है।
शुक्रवार को स्थानांतरण आदेश जारी होने के बाद डॉ. दीप्ति जैन सोमवार को कोटा पहुंचीं। औपचारिकताओं के बाद बुधवार को उन्होंने अपनी जॉइनिंग की प्रक्रिया पूरी की। हालांकि, उन्हें अभी तक अस्पताल में अपना कक्ष आवंटित नहीं किया गया है, जिसके चलते उन्हें फिलहाल संविदा डॉक्टर के साथ ही बैठना पड़ रहा है। उम्मीद है कि जल्द ही उन्हें अपना अलग कक्ष मिल जाएगा जिससे मरीजों को और बेहतर सुविधा मिल सके।
यह भी उल्लेखनीय है कि डॉ. दीप्ति जैन के पति भी कोटा में ही कार्यरत हैं। वे भीमगंजमंडी डिस्पेंसरी में फार्मासिस्ट के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इसी कारण डॉ. दीप्ति जैन लंबे समय से कोटा में स्थानांतरण की इच्छुक थीं, ताकि वे अपने परिवार के साथ रह सकें। उनकी नियुक्ति से न केवल रेलवे कर्मचारियों को स्थाई दंत चिकित्सक मिलेगा, बल्कि डॉ. जैन को भी अपने गृह नगर में सेवा करने का अवसर प्राप्त होगा।
#कोटा #रेलवेअस्पताल #दंतचिकित्सक #नईनियुक्ति #डॉदीप्तिजैन #संविदाडॉक्टर
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.