कोटा। रेलवे कर्मचारी परिषद ने सोमवार को मुख्य कारखाना प्रबंधक सुधीर सरवरिया को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। परिषद की प्रमुख मांगों में से एक यह रही कि मंडल की तर्ज पर वर्कशॉप में भी एक रेलवे इंस्टीट्यूट का निर्माण किया जाए, जिससे कर्मचारियों को बेहतर प्रशिक्षण और कौशल विकास का अवसर मिल सके।
ज्ञापन में वर्कशॉप परिसर और वाहन पार्किंग स्थल पर बारिश के पानी भरने की गंभीर समस्या पर भी ध्यान आकर्षित कराया गया। इसके अतिरिक्त, परिषद ने कर्मचारियों से चार की जगह दो बार पंच (हाजरी) कराने, कर्मचारियों का नियमानुसार स्थानांतरण, सुपरवाइजर एवं मंत्रालयिक कर्मचारियों का सावधिक स्थानांतरण सुनिश्चित करने की मांग की। कर्मचारियों के लिए शुद्ध और ठंडे पानी की पर्याप्त व्यवस्था, तेज गर्मी से राहत के लिए डेजर्ट कूलर लगाने, वर्कशॉप में एंबुलेंस की स्थाई व्यवस्था करने तथा पंच के समय कमर्शियल वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने जैसे मुद्दे भी उठाए गए। परिषद ने यह भी मांग की कि वर्कशॉप में कार्यरत ठेका कर्मियों पर यूनिफॉर्म कोड, पहचान-पत्र एवं फर्म का नाम स्पष्ट रूप से लिखा होना चाहिए।
मुख्य कारखाना प्रबंधक सुधीर सरवरिया ने कर्मचारी परिषद को आश्वस्त किया कि वे सभी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेंगे और उचित कार्रवाई की जाएगी।
ज्ञापन सौंपने वालों में परिषद के महामंत्री शिशिर रिछारिया, सहायक महामंत्री चंद्रभान मीणा, वर्कशॉप शाखा अध्यक्ष राजेश मीणा खेडिया, सचिव रामवीर सिंह, कोटा मंडल संरक्षक सुधीर यादव, मंडल अध्यक्ष दिनेश शर्मा तथा मंडल सचिव प्रबोध बल्दुआ सहित अन्य पदाधिकारी शामिल थे।
#RailwayNews #Kota #RailwayEmployees #WorkerDemands #RailwayWorkshop #EmployeeWelfare #IndianRailways
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.