शहीद दिवस पर रेलकर्मी रखेंगे 2 मिनट का मौन

शहीद दिवस पर रेलकर्मी रखेंगे 2 मिनट का मौन

कोटा: भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की याद में गुरुवार को शहीद दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर रेल कर्मचारी सुबह 11 बजे 2 मिनट का मौन रखेंगे।

इस दौरान जहां तक संभव होगा रेल इंजनों की सीटी भी नहीं बजेगी। रेलवे ने स्टेशन पर कर्मचारियों के साथ यात्रियों से भी मौन रखने की अपील की है। हूटर बजाकर कर्मचारियों को मौन का समय चालू होने और समाप्त होने की जानकारी दी जाएगी।

शहीद दिवस क्यों मनाया जाता है?

30 जनवरी 1948 को दिल्ली में नाथूराम गोडसे ने गोली मारकर महात्मा गांधी की हत्या कर दी थी। इसके बाद सरकार ने इस दिन को शहीद दिवस घोषित किया था। यह दिन भारत में उन देशभक्त वीरों को श्रद्धांजलि देने के लिए मनाया जाता है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था।

#शहीददिवस #कोटा #रेलवे #मौन #श्रद्धांजलि #महात्मागांधी

G News Portal G News Portal
118 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.