कोटा। रैगर समाज द्वारा बुधवार को संत शिरोमणि रविदास की जयंती धूमधाम से मनाई गई। ऑल इंडिया एससी-एसटी रेलवे एम्पलाइज एसोसिएशन की वर्कशॉप शाखा कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में रविदास को श्रद्धासुमन भी अर्पित किए गए। इस अवसर पर एक संगोष्ठी भी आयोजित की गई, जिसमें रविदास के कामों को याद किया गया।
रेलवे के उप परियोजना अधिकारी रोहताश चंद्र रैगर के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस कार्यक्रम में एसोसिएशन के जोनल अध्यक्ष विशंभर सिंह तथा कारखाना सचिव श्री कृष्ण बैरवा सहित बड़ी संख्या में रैगर समाजबंधु शामिल थे।
#रैगरसमाज #रविदासजयंती #कोटा #एससीएसटी #श्रद्धासुमन
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.