भरतपुर, राजस्थान। आज सुबह भरतपुर-धौलपुर नेशनल हाईवे पर घने कोहरे के कारण एक भीषण सड़क हादसा हो गया। गांव जंगी नगला के पास एक तेल टैंकर सहित तीन वाहन आपस में टकरा गए, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया।
गहनौली थाना पुलिस के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब कोहरे के कारण ट्रक चालक को सामने चल रहा वाहन नहीं दिखाई दिया और अचानक चावल से भरा ट्रक टैंकर में जा घुसा। तभी पीछे से आ रहा सीमेंट से भरा ट्रक भी उनसे टकरा गया। इस हादसे में एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिससे वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने क्रेन की मदद से तीनों वाहनों को सड़क से हटवाया और यातायात को सुचारू करवाया। हादसे के कारण करीब एक घंटे तक हाईवे पर जाम लगा रहा।
पुलिस ने मृतक के शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
#भरतपुर_सड़क_हादसा #तेल_टैंकर #कोहरा #जाम #मौत
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.