जयपुर, राजस्थान। राजस्थान के विकास को पंख लगाने के लिए केंद्र सरकार ने एक बड़ी सौगात दी है। अब जोधपुर से नागौर और बीकानेर की यात्रा सुगम और सुरक्षित होगी। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने राजस्थान को 787 करोड़ रुपये की लागत से 87.63 किलोमीटर लंबे फोरलेन रोड की सौगात दी है।
कहां बनेगा फोरलेन?
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने घोषणा की है कि राष्ट्रीय राजमार्ग-62 के नागौर बाईपास से नेत्रा गांव तक (नागौर-नेत्रा पैकेज I & II) 87.63 किलोमीटर लंबे हिस्से को पेव्ड शोल्डर के साथ 4-लेन में चौड़ीकरण किया जाएगा।
क्या होगा फायदा?
बाईपास का निर्माण
इस परियोजना में 6.55 किलोमीटर लंबे प्रस्तावित बाईपास का भी निर्माण किया जाएगा, जो बावड़ी शहर सहित पूरे खंड के यातायात को कम करने में मदद करेगा।
सीएम भजनलाल ने जताया आभार
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का आभार जताते हुए कहा कि यह निर्णय राजस्थान में सड़क कनेक्टिविटी को उत्कृष्ट बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।
#राजस्थान #फोरलेन #सड़क #विकास #नितिनगडकरी #भजनलालशर्मा #जोधपुर #नागौर #बीकानेर
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.