Rajasthan: केडीईएल और जेवीएनएल पर लगाम जरुरी, उद्यमियों ने की कलेक्टर से शिकायत
जयपुर में सोमवार को आयोजित राइजिंग राजस्थान इनवेस्टमेंट समिट के उद्घाटन समारोह का कोटा में भी सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम देखने के लिए चंबल रिवर फ्रंट पर बड़ी-बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई गई थी। इस कार्यक्रम में जिला कलेक्टर रविंद्र गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में उद्यमी, व्यापारी और जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे।
कार्यक्रम में बाद उद्यमियों ने कलेक्टर को अपनी समस्याएं भी बताईं। इसमें कोटा शहर की निजी विद्युत कंपनी केईडीएल तथा ग्रामीण क्षेत्र की जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए गए। उद्यमियों ने कहा कि हाड़ौती में कारोबारियों को आकर्षित करने के लिए विद्युत व्यवस्था में और अधिक सुधार की बहुत ज्यादा जरुरत है। विद्युत संबंधित समस्याओं के चलते कारोबारी हाड़ौती में इनवेस्टमेंट के लिए हिचक रहे हैं। उद्योगों के लिए पानी और बिजली जैसी बुनियादी चीजों की सबसे बड़ी जरुरत होती है। अगर इन दोनों चीजों में लेट लतिफि और अनावश्यक रोडा नहीं अटकाया जाए तो बाकि समस्याओं को हल करने में व्यापारियों को अधिक परेशानी नहीं होगी। इस पर कलेक्टर ने उद्यमियों को समस्या समाधान का आश्वासन दिया।
कलेक्टर चेचट तहसीलदार को चेताया
इसके अलावा व्यापारियों ने चेचट के नायाब तहसीलदार की भी शिकायत की। चेचट के तहसीलदार द्वारा व्यापारियों के कामों का समय पर निपटारा नहीं किया जाता। काम में देरी का असर व्यापार पर पड़ता है। इसके अलावा तहसीलदार अनाश्यक नियम कायदे कानून लागू करते हैं। इससे भी व्यापारियों को परेशानी होती है। उद्यमियों ने बताया कि कई बार शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ।
इसके बाद कलेक्टर ने मौके से ही फोन कर तहसीलदार को चेतावनी दी। कलेक्टर ने कहा कि उद्यमियों, व्यापारियों और आम जन तक किसी भी अनाश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए।
मोदी ने लिया मुकंदरा का नाम
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में रणथंभौर, केलादेवी सहित मुकंदरा टाइगर रिजर्व का भी नाम लिया। मोदी ने कहा कि यह स्थान वाइल्उ लाइफ को पसंद करने वालों के लिए स्वर्ग हैं। इन क्षेत्रों के चलते राजस्थान में पर्यटन की बहुत संभावना है।
कई उद्योग आएंगे कोटा
कार्यक्रम में मौजूद दीएसएसआई एसोसिएशन के संस्थापक अध्यक्ष गोविंद मित्तल ने कहा कि समिट मेें व्यापारिक समझौते का असर निश्चित रुप से हाड़ौती संभाग पर भी पड़ेगा। यहां भी कई उद्योग लगने के रास्ते खुलेंगे। इसके चलते हाड़ौती एक बार फिर से उद्योगनगरी के रुप में अपनी पहचान बना सकता है।
बदलेगी दशा
कार्यक्रम में शामिल कोटा व्यापार महासंघ के महासचिव अशोक माहेश्वरी ने कहा कि अगर समिट में हुए समझौते पूरी इमानदारी के साथ धरातल पर उतरते हैं तो हाड़ौती की तस्वीर बदल सकती है। उद्योगों के साथ यहा सबसे बड़ा उछाल पर्यटन में देखने को मिल सकता है।
कल शामिल होंगे कोटा के उद्यमी
इस कार्यक्रम में कोटा के उद्यमी बुधवार को शामिल होंगे। इस कार्यक्रम के लिए हाड़ौती से करीब 150 उद्यमियों को आमंत्रित किया गया है। यह उद्यमी प्रजेटेंशन के माध्यम से हाड़ौती में कारोबार के लिए निवेशकों को आकर्षित करेंगे।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.