भीलवाड़ा। राजस्थान के बहुचर्चित भीलवाड़ा कैफे कांड में आरोप लगाने वाली युवती का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में युवती ने अपने साथ हुए शोषण की आपबीती बताई है। मामला सामने आने के बाद से युवती भूमिगत थी, लेकिन शुक्रवार (7 मार्च) को पहली बार उसका वीडियो सामने आया है।
वीडियो में युवती ने बताया कि उसकी दोस्त शाइना ने उसे अशरफ़ नाम के युवक से मिलवाया, जो उसकी दोस्त का भाई था। अशरफ ने उसे नशीला पदार्थ पिलाकर बलात्कार किया और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगा। युवती ने आरोप लगाया कि उसके बाद अशरफ ने दूसरे युवक से भी उसका बलात्कार करवाया और लगातार धमकियां दीं।
युवती ने 2 मार्च को भीलवाड़ा के कोतवाली थाना में अपनी तहरीर दी थी। इसमें उसने बताया कि मार्च 2024 से लेकर पिछले एक साल में 8 युवकों ने उसका गैंगरेप किया। युवकों ने वीडियो के जरिए उसे लगातार ब्लैकमेल किया और धमकियां दीं।
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए भीलवाड़ा के एसपी धर्मेंद्र सिंह यादव ने एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। इस टीम में प्रदेश पुलिस की अधिकारी अदिति चौधरी समेत अन्य पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया है। SIT आरोपियों के मोबाइल फोन की जांच कर रही है और मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है।
भीलवाड़ा के सांसद दामोदर अग्रवाल और हिंदूवादी संगठनों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की थी। शुक्रवार को सकल हिंदू समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई, जिसमें 10 मार्च को भीलवाड़ा बंद का आह्वान किया गया है।
भीलवाड़ा पुलिस का कहना है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। युवती के आरोपों के आधार पर गिरफ्तार 9 आरोपियों के मोबाइल फोन साइबर सेल द्वारा खंगाले जा रहे हैं।
#BhilwaraCafeCase #RajasthanCrime #WomenSafety #
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.