रामगंजमंडी आरपीएफ ने पकड़ी 40 बोतल अवैध शराब, दो तस्कर गिरफ्तार

रामगंजमंडी आरपीएफ ने पकड़ी 40 बोतल अवैध शराब, दो तस्कर गिरफ्तार

कोटा: रामगंजमंडी रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने शुक्रवार देर शाम बड़ी कार्रवाई करते हुए 40 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। इस मामले में RPF ने दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, जब्त की गई शराब ब्लेंडर प्राइड ब्रांड की है, जिसकी कुल मात्रा 15 लीटर बताई जा रही है और इसकी अनुमानित कीमत 20,600 रुपये है। RPF ने शनिवार को शराब सहित दोनों आरोपियों को आगे की कार्रवाई के लिए आबकारी विभाग के सुपुर्द कर दिया।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान बाड़मेर के सिणधरी निवासी सरवन कुमार (20) और मिश्रा राम (22) के रूप में हुई है।

RPF ने बताया कि गश्त के दौरान ये दोनों आरोपी फुट ओवर ब्रिज पर संदिग्ध अवस्था में बैठे मिले थे। पूछताछ करने पर वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इसके बाद, उनके पास मौजूद बैग की तलाशी ली गई, जिसमें यह अवैध शराब बरामद हुई।


#रामगंजमंडी #आरपीएफ #अवैधशराब #गिरफ्तार #बाड़मेर #शराबतस्करी #कोटा

G News Portal G News Portal
148 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.