रंगपुर पुलिया फायरिंग मामला: मुख्य आरोपी कलीम गिरफ्तार, एक नाबालिग भी हिरासत में

रंगपुर पुलिया फायरिंग मामला: मुख्य आरोपी कलीम गिरफ्तार, एक नाबालिग भी हिरासत में

कोटा। रंगपुर पुलिया पर हुई फायरिंग के बहुचर्चित मामले में भीमगंजमंडी थाना पुलिस ने आखिरकार मुख्य आरोपी मोहम्मद कलीम गौरी (52) को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इस मामले में एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार, नाबालिग को सवाई माधोपुर से और रेलवे कॉलोनी, रंग तालाब, कृष्ण विहार निवासी कलीम को आगरा से गिरफ्तार किया गया है।

गौरतलब है कि सूत्रों ने कलीम को चार-पांच दिन पहले ही पकड़े जाने की बात कही थी, हालांकि पुलिस तब इससे इनकार करती रही थी। पुलिस अब इस मामले में अन्य आरोपियों और वारदात में इस्तेमाल हुए हथियार की तलाश में जुटी हुई है।

उमर के खिलाफ भी मामला दर्ज शहर पुलिस अधीक्षक अमृता दुहन ने बताया कि भीमगंज मंडी थाना पुलिस ने इस फायरिंग घटना के संबंध में उमर के खिलाफ भी जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज किया है। यह मामला स्वयं कलीम की मां जमीला ने दर्ज करवाया है। अपनी रिपोर्ट में जमीला ने बताया कि 22 मई को रंगपुर पुलिया पर उमर ने उनके पोते आशिक और कामरान गोरी उर्फ कम्मो पर फायरिंग कर जानलेवा हमला किया था। गनीमत रही कि निशाना चूकने से दोनों की जान बच गई।

कलीम है हिस्ट्रीशीटर एसपी दुहन ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद कलीम रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर है। दुहन के अनुसार, कलीम के खिलाफ रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र में जानलेवा हमले सहित विभिन्न धाराओं में दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।

अवैध वेंडिंग को लेकर हुआ था झगड़ा फायरिंग की इस घटना के पीछे का कारण बताते हुए एसपी दुहन ने खुलासा किया कि यह विवाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार पर अवैध वेंडिंग को लेकर हुआ था। दुहन ने बताया कि कलीम की प्लेटफॉर्म पर एक स्टॉल है, जिसे उसने किराए पर ले रखा है। इस स्टॉल की आड़ में उमर स्टेशन पर अवैध वेंडिंग का काम करता है। उमर का भी बापू कॉलोनी नाका चुंगी पर एक ढाबा है, जहाँ से वह स्टेशन पर अपने अवैध वेंडर भेजता है। इसी अवैध वेंडिंग को लेकर दोनों गुटों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था, जो अंततः फायरिंग और जानलेवा हमले तक पहुंच गया।

क्या था पूरा मामला उल्लेखनीय है कि 22 मई को रंगपुर पुलिया पर कलीम ने फायरिंग कर संजय नगर निवासी मोहम्मद उमर नामक व्यक्ति को घायल कर दिया था। इस फायरिंग में उमर को दो गोलियां लगी थीं। घटना के बाद एमबीएस अस्पताल में भर्ती उमर ने कलीम के अलावा उसके दोनों पुत्रों आशिक और कामरान, तथा तीन अन्य के खिलाफ जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज करवाया था। तभी से पुलिस कलीम सहित अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी।


#कोटापुलिस #रंगपुरपुलियाफायरिंग #मोहम्मदकलीम #गिरफ्तारी #अपराध #रेलवेकॉलोनी #अवैधवेंडिंग #हिस्ट्रीशीटर #जानलेवाहमला #नाबालिगगिरफ्तार

G News Portal G News Portal
254 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.