रेलवे एम्पलाइज यूनियन कार्यालय पर 2.62 करोड़ रुपये की रिकवरी, रेलवे ने जारी किया नोटिस

रेलवे एम्पलाइज यूनियन कार्यालय पर 2.62 करोड़ रुपये की रिकवरी, रेलवे ने जारी किया नोटिस

कोटा। कोटा रेल मंडल प्रशासन ने रेलवे एम्पलाइज यूनियन के कार्यालयों पर 2 करोड़ 62 लाख 59 हजार रुपये की बड़ी रिकवरी निकाली है। यह रिकवरी अवधि 17 दिसंबर 2024 से 30 नवंबर 2025 तक की बताई गई है। रेलवे प्रशासन के अनुसार यह राशि कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले कोटा, तुगलकाबाद, भरतपुर, बयाना, गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर, बारां, बूंदी, रामगंजमंडी, शामगढ़ और विक्रमगढ़ आलोट स्टेशन कार्यालयों के लिए तय की गई है।

इसके अलावा रेलवे ने भोपाल कार्यालय के लिए भी 65 लाख 66 हजार 400 रुपये की रिकवरी निर्धारित की है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह पूरी राशि डेमरेज चार्ज सहित निकाली गई है। खास बात यह है कि नियमों के अनुसार इसमें किराया हर महीने दोगुना होता जाता है।

रेलवे प्रशासन ने किराया वसूली को लेकर संबंधित यूनियन को नोटिस जारी कर दिया है।

चुनाव हारने के बाद भी नहीं किए कार्यालय खाली

गौरतलब है कि मान्यता चुनाव हारने के बाद भी यूनियन द्वारा कई स्थानों पर कार्यालय खाली नहीं किए गए, न ही निर्धारित किराया रेलवे को जमा कराया गया। जबकि रेलवे की ओर से मंडल स्थल पर एक वर्ष के लिए कार्यालय उपयोग की अनुमति दी गई थी, लेकिन इसके लिए भी नियमानुसार किराया जमा कराना अनिवार्य था। कई स्टेशनों पर यह किराया लंबे समय से जमा नहीं कराया गया, जिसके चलते अब रेलवे ने यह बड़ी रिकवरी निकाली है।

मामले को लेकर रेल कर्मचारियों और यूनियन स्तर पर चर्चाओं का दौर जारी है।

#KotaRailDivision
#RailwayEmployeesUnion
#RailwayRecovery
#DemurrageCharge
#RailwayNotice
#KotaNews
#GangapurCity
#WestCentralRailway
#IndianRailways
#HindiNews
#BreakingNews

G News Portal G News Portal
148 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.