कोटा। रेल यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने अजमेर–रांची साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन (09619/20) के फेरों में विस्तार किया है। इस विशेष ट्रेन के 4-4 फेरे और बढ़ाए गए हैं।
अजमेर से (09619): यह ट्रेन अब 5 दिसंबर से 26 दिसंबर 2025 तक चलेगी।
रांची से (09620): यह ट्रेन अब 7 दिसंबर से 28 दिसंबर 2025 तक चलेगी।
यह स्पेशल ट्रेन अपनी यात्रा के दौरान कोटा मंडल के कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर रुकती है, जिससे स्थानीय यात्रियों को काफी सहूलियत मिलती है।
यह साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन कोटा मंडल के निम्नलिखित स्टेशनों पर ठहराव लेती है:
सवाई माधोपुर
सोगरिया
बारां
छबड़ा-गुगोर
ट्रेन के फेरे बढ़ने से इस रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिल सकेगी।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.