रेलवे में रिटायर्ड कर्मचारियों को मिलेगी नई नौकरी का मौका

रेलवे में रिटायर्ड कर्मचारियों को मिलेगी नई नौकरी का मौका

Rail News:  रेलवे बोर्ड ने एक महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए रिटायर्ड रेल कर्मचारियों को दोबारा नौकरी पर लगाने का निर्णय लिया है। मंगलवार को जारी आदेश के मुताबिक, रेलवे अपनी शर्तों के अनुसार अनुबंध के आधार पर रिटायर्ड कर्मचारियों की भर्ती करेगा।

इस भर्ती अभियान के तहत लेवल एक से लेकर नौ तक के सेवानिवृत्त अराजपत्रित कर्मचारी आवेदन कर सकते हैं। उन्हें समान वेतन वाले पद पर नियुक्त किया जाएगा।

यह फैसला रेलवे में कर्मचारियों की कमी को पूरा करने और अनुभवी कर्मचारियों को फिर से काम करने का अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से लिया गया है।

G News Portal G News Portal
684 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.