RGHS सुविधा जारी रहेगी: प्राइवेट अस्पतालों ने हड़ताल टाली, सरकार ने 31 जुलाई तक भुगतान का आश्वासन दिया

RGHS सुविधा जारी रहेगी: प्राइवेट अस्पतालों ने हड़ताल टाली, सरकार ने 31 जुलाई तक भुगतान का आश्वासन दिया

राजस्थान सरकार स्वास्थ्य योजना (RGHS) से जुड़े सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए राहत भरी खबर है। निजी अस्पतालों में RGHS के तहत इलाज की सुविधा जारी रहेगी। प्रमुख शासन सचिव, स्वास्थ्य, गायत्री राठौड़ के साथ हुई बैठक के बाद हॉस्पिटल संचालकों ने RGHS की सुविधा को जारी रखने पर सहमति व्यक्त की है।

राजस्थान अलाइंस हॉस्पिटल एसोसिएशन (RAHA) की ओर से सर्वेश जोशी, शिवराज सिंह राठौड़ सहित अन्य पदाधिकारियों ने आज सचिवालय में प्रमुख शासन सचिव से मुलाकात की और अपने संगठन की मांगों को रखा। सचिव गायत्री राठौड़ ने सभी बातों को ध्यानपूर्वक सुनने के बाद उन्हें आश्वस्त किया कि उनके भुगतान की समस्या को जल्द से जल्द दूर किया जाएगा और 31 जुलाई तक भुगतान जारी करने की बात कही।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सचिव ने यह भी स्पष्ट किया कि जिन हॉस्पिटल संचालकों के खिलाफ अनियमितताएं पाई गई हैं, उनकी जांच जारी रहेगी और उन पर नियमानुसार कार्रवाई भी की जाएगी। सचिव के इस आश्वासन के बाद, संगठन से जुड़े पदाधिकारियों ने अपनी 15 जुलाई से RGHS के तहत इलाज न करने की घोषणा को वापस ले लिया और सेवाएं जारी रखने की बात कही।

इस निर्णय से राज्य के लाखों सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी राहत मिली है, जो RGHS के माध्यम से निजी अस्पतालों में इलाज का लाभ उठा रहे हैं।

#RGHS #राजस्थानसरकार #स्वास्थ्ययोजना #सरकारीकर्मचारी #पेंशनभोगी #निजीअस्पताल #भुगतानसमस्या #राहत #RajasthanGovernment #HealthScheme #PrivateHospitals #PaymentIssue #Relief

G News Portal G News Portal
141 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.